उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्के कोहरे के साथ खिली धूप
उत्तराखंड:- उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून समेंत प्रदेश के कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, कई जगहों पर धुंध के साथ बादल छाए हैं, तो कहीं पर हल्की धूप खिली है। उधर, प्रदेश के पांच जिलों देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से शीतलहर परेशान करेगी।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते प्रदेश भर में मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड पड़ेगी। दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन रात का न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह-शाम खूब ठंड हो रही है। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़ोतरी के साथ 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले के सभी स्कूल आज मंगलवार को बंद हैं। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से अधिक कोहरा और ठंड पड़ने की आशंका को देखते हुए जनपद के कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए इस संबंध में आदेश जारी किए थे।
उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कक्षा नौ से 12 तक के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चल रही हैं। उनका संचालन भी सुबह नौ बजे के बाद किया जाए। जिलाधिकारी की ओर से आदेशों का सख्ती के साथ पालन कराने को कहा गया है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating