14 जनवरी से मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, उत्तराखंड बुलाने की तैयारी में प्रदेश कांग्रेस
उत्तराखंड:- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उत्तराखंड बुलाने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजा है। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी सैलजा का भी प्रदेश का प्रदेश का दौरा शीघ्र हो सकता है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष 14 जनवरी से मणिपुर की राजधानी इंफाल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रारंभ करेंगे। उनकी यात्रा का पड़ाव उत्तर प्रदेश में बरेली भी है। बरेली उत्तराखंड के समीप है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी चाहती है कि राहुल गांधी उस दौरान उत्तराखंड में भी न्याय यात्रा निकालें।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया गया है। वहीं प्रदेश की नई प्रभारी कुमारी शैलजा ने अभी तक उत्तराखंड का रुख नहीं किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि वह 12 जनवरी को नई दिल्ली जाकर प्रदेश प्रभारी से भेंट करेंगे। उनसे शीघ्र उत्तराखंड का दौरा करने का अनुरोध किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रयास कर रही है कि 15 जनवरी के आसपास उनका भ्रमण कार्यक्रम नियत किया जाए। माहरा नई भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी भेंट करेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी इस माह उत्तराखंड आने का न्योता दिया जाएगा। उधर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष के इंटरनेट मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रशासन गुरदीप सिंह सप्पल से उनके देहरादून प्रवास के दौरान भेंट की। उन्हें प्रदेश की संगठनात्मक गतिविधियों तथा राजनीतिक स्थिति से अवगत कराया गया।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating