एमडीडीए शहर के 80 किलोमीटर अन्य मार्गों का करेगा सौन्दर्यकरण कार्य
देहरादून:- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए जिस तरह एमडीडीए ने शहर के विभिन्न मार्गों को सजाने संवारने का काम किया था उसी तर्ज पर अब प्राधिकरण शहर के 80 किलोमीटर अन्य मार्गों का भी सौन्दर्यकरण कार्य करेगा। इसके तहत वॉल पेंटिंग, म्यूरल्स आदि के कार्य किये जाने प्रस्तावित हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए प्राधिकरण द्वारा किये गए तमाम कार्यों को शहरवासियों के द्वारा खूब सराहा जा रहा है। इसी क्रम में एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्राधिकरण में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए।
उपाध्यक्ष ने अवगत कराया है कि शहर के 80 किलोमीटर और मार्गों पर सौन्दर्यकरण के कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि नववर्ष में प्राधिकरण का लक्ष्य है कि शहर में ज्यादा से ज्यादा सौन्दर्यकरण एवं विकास के कार्य किये जायें। उन्होंने बताया कि चौराहों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी एमडीडीए के स्तर से किया जाएगा। चौराहों के पास जहां कहीं भी स्थान उपलब्ध होगा वहां छोटे छोटे पार्क विकसित किये जायेंगे। इसके अलावा, शहर में स्थित सरकारी स्कूल जिनमें खेल मैदान नहीं हैं लेकिन उनके पास खाली जमीन उपलब्ध है, वहां प्राधिकरण खेल का मैदान विकसित करेगा। इस हेतु शिक्षा विभाग से एनओसी ले ली गई है। यहां पर बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट मैदान आदि विकास किया जाना प्रस्तावित है। उपाध्यक्ष ने अवगत कराया है प्राधिकरण क्षेत्र में डोईवाला, विकासनगर, सहसपुर इत्यादि स्थानों पर जहां कहीं भी भूमि उपलब्ध है वहां पर प्राधिकरण सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से सुलभ शौचालयों का निर्माण करेगा।
More Stories
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...

Average Rating