लंबे समय से बीमार चल रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल अब नहीं रहे हमारे बीच, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज
उत्तराखंड:- लंबे समय से बीमार चल रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल (100) ने उत्तरकाशी के मातली बंदरकोट स्थित अपने आवास पर देर शाम अंतिम सांस ली। आज भागीरथी किनारे केदारघाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पिछले माह शरीर में इंफेक्शन बढ़ने पर उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया। जिसके बाद कुछ समय तक उनका उपचार दून अस्पताल में चला। कुछ दिन पहले ही उनके परिजन उन्हें दून अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उत्तरकाशी वापस लाए थे। जहां बुधवार देर शाम उनका निधन हो गया।
उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन के प्रदेश महासचिव सीएल भारती ने बताया कि गुरूवार दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कर केदारघाट पर किया जाएगा। उनके निधन की सूचना पर कुछ परिजन बड़कोट व पुरोला से पहुंच रहे हैं। इधर, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रियालाल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating