नई टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस साहिबजादों को स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है। आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीर बाल साहिबजादों को याद करने का कार्य किया। साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी के अमर बलिदान को समर्पित “वीर बाल दिवस” पर उनके अदम्य साहस, निर्भीकता एवं वीरता को कोटि-कोटि नमन। धर्म की रक्षा एवं मातृभूमि की सेवा को समर्पित आपकी गौरवमयी गाथा चिरकाल तक हम सभी को प्रेरित करती रहेगी। इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय तथा गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड में नए साल में होने वाली है कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार भीमताल क्षेत्र में 10 दिनों के अंदर तीन महिलाओं और कई मवेशियों का शिकार करने वाला आदमखोर बाघ पकड़ा गया