क्रिसमस व नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों ने चकराता के खूबसूरत नजारों का लिया आनंद
उत्तराखंड:- क्रिसमस व नए साल का जश्न मनाने पर्यटकों के उमड़ने पर चकराता बाजार में रौनक बढ़ गई। साथ ही क्षेत्र के होटल व होमस्टे भी पैक रहे। पर्यटकों ने क्रिसमस की छुट्टी मनाने के लिए पूर्व में ही होटल, रिसार्ट व होमस्टे बुक कर लिए थे। शनिवार से ही पर्यटक चकराता पहुंचने शुरू हो गए थे। रविवार को पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। शाम तक चकराता व आसपास के अधिकांश होटलों में कमरे फुल हो गए। पर्यटकों ने शाम को छावनी बाजार में खरीददारी की। सुबह से पर्यटकों के कारण टाइगर फॉल, मोयला टॉप, लोखंडी, कनासर आदि पर्यटक स्थलों पर भीड़ रही।
पर्यटकों ने बाजार में यहां के लोकल उत्पाद राजमा, अखरोट, बुरांस जूस, गहत, लोबिया आदि की खरीदारी की। रेस्टोरेंट में भी पर्यटकों की भीड़ देखी गई। क्रिसमस व नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों ने यहां के खूबसूरत नजारों का आनंद लिया।पर्यटकों का कहना है कि चकराता की खूबसूरती देखकर हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है, परंतु चकराता में पर्याप्त पार्किंग, अच्छे रेस्टोरेंट की सुविधा का अभाव है। नए वर्ष के जश्न व क्रिसमस के लिए पर्यटक आने से व्यापारियों को कुछ राहत मिली है। चकराता में क्रिसमस व नए साल मनाने के लिए अधिकतर पर्यटक हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश से आ रहे हैं। जिन्हें बेसब्री से हिमपात का इंतजार भी है। पर्यटकों का यह भी मानना है कि जिस तरह से ठंड पड़ रही है, जल्द ही उन्हें बर्फबारी देखने को मिल जाएगी।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating