भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा भाजपा जनहित के लिए करती है कार्य, तीन राज्यों की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में बढ़ा है ऊर्जा और उत्साह
उत्तराखंड:- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने के बाद उत्तराखंड में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि भाजपा जनहित के लिए कार्य करती है, जिसके कारण मतदाताओं ने भारी बहुमत के साथ यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना स्नेह दिया है। देश की जनता यह जानती है कि नरेन्द्र मोदी के हाथों राष्ट्र सुरक्षित है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा जाति, धर्म और संप्रदाय से उठकर जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और भाजपा की नीतियों से हुई यह जीत दिखाती है कि जनता में सच्चाई के प्रति विश्वास बना हुआ है। यह एक मजबूत और स्थिर सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और राज्यों में विकास की दिशा में कदम बढ़ाती है।
प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इन तीन राज्यों की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह बढ़ा है, जो समृद्धि और सामाजिक उन्नति की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जनता राज्य में विकास, सुरक्षा, और सामाजिक कल्याण के मामले में भाजपा के साथ है। वही एक सशक्त भारत की दिशा में और भी प्रयास करने का समय है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड में सामाजिक, जनहित और विकास कार्यों में तेजी आ रही है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating