उत्तराखंड को मिला साहसिक पर्यटन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने प्राप्त किया सम्मान
उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (एटीओएआई) की ओर से राज्य को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। गुजरात के केवडिया में आयोजित कार्यक्रम में सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने इसे प्राप्त किया। राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार का तीर्थाटन के अलावा साहसिक पर्यटन पर फोकस है। रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, एयरो स्पोर्ट्स, पर्वतारोहण, ट्रैकिंग में उत्तराखंड में काफी संभावनाएं है। सरकार राज्य को साहसिक पर्यटन का डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए नई पर्यटन नीति में साहसिक गतिविधियों व सेवाओं के लिए शत प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान किया गया। साहसिक पर्यटन में नई पहल और प्रोत्साहन को देखते हुए उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार दिया गया।
देश में जायरोकॉप्टर से एयरो सफारी की शुरुआत उत्तराखंड से की गई, गुजरात के केवडिया में एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सचिव पर्यटन ने कहा कि पिछले एक साल में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने राज्य को देश के अग्रणी साहसिक पर्यटन राज्य के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है। टिहरी झील में पहली बार पैराग्लाइडिंग एक्रो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें 26 देशों के 54 पायलटों ने भाग लिया। इसके अलावा देश में जायरोकॉप्टर से एयरो सफारी की शुरुआत उत्तराखंड से की गई है।
सचिव ने बताया कि गंगा के अलावा रिवर राफ्टिंग व क्याकिंग के लिए शारदा, अलकनंदा, टोंस, भागीरथी नदी में ऑपरेटर शुल्क में छूट दी गई। इससे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साहसिक पर्यटन के लिए रिवर राफ्टिंग एवं क्याकिंग, एयरो स्पोर्ट्स, ट्रैकिंग, वोट पैरासेलिंग की नियमावली तैयार की जा रही है।
More Stories
Bageshwar Weather Alert: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर...
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...

Average Rating