महापौर सुनील उनियाल गामा ने की राज्य आंदोलनकारियों का भवन कर माफ करने की घोषणा
देहरादून:- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्व. सुशीला बलूनी की 84वीं जयंती मातृशक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच महिलाओं को मातृशक्ति सम्मान से नवाजा गया। महापौर सुनील उनियाल गामा ने राज्य आंदोलनकारियों का भवन कर माफ करने की घोषणा की। कहा कि एक माह के भीतर इसका प्रस्ताव निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान होना चाहिए। कचहरी मार्ग अथवा नेशविला रोड का नाम सुशीला बलूनी के नाम पर करने व उनकी प्रतिमा स्थापित करने की पूरी कोशिश करेंगे। इसका प्रस्ताव भी निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान सुशीला बलूनी के संघर्ष को उन्होंने भी देखा। श्रीनगर में जब आंदोलन हुआ था तो वह वहीं थे। आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान ने कहा कि आंदोलन में सुशीला बलूनी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सामाजिक राजनीतिक यात्रा में एक बेहतरीन पारी खेली। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा ने वर्ष 1994 में नगर पालिका में सभासद के दौरान विभिन्न घटनाओं का जिक्र किया। कहा कि सुशीला बलूनी ने जो मशाल जलाई है, उसे युवा आगे लेकर चल रहे हैं।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating