मुख्यमंत्री धामी ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को दी बधाई, इस उपलब्धि को हासिल करने वाले नीरज चोपड़ा बने भारत के पहले एथलीट
उत्तराखंड : भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह भारत के पहले एथलीट बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने 27 अगस्त(रविवार) को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप्स में गोल्ड जीता। इसी के साथ उन्होंने दो गोल्ड अपने नाम किए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा को इस ऐतिहासिक जीत व उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नीरज चोपड़ा की गोल्ड मेडल के साथ तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, भारतीय “गोल्डन बॉय” नीरज चोपड़ा को #WorldAthleticsChampionships में पुरुषों की #javelin प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। आपने इस स्वर्णिम उपलब्धि से वैश्विक पटल पर मां भारती का मानवर्धन करने का अनुपम कार्य किया है। भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं !

More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating