कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, भाजपा के पास काबिल विधायकों की कमी, उनका अपने विधायकों पर से उसका विश्वास उठ चुका
बागेश्वर : बागेश्वर उपचुनाव के लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान पर अब कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने पलटवार किया है। प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के उस बयान पर कड़ी प्रक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को बागेश्वर उप चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर बाहर से प्रत्याशी आयात करना पड़ा। कांग्रेस ने कहा कि धामी मंत्रिमंडल में ज्यादातर मंत्री कांग्रेस गोत्र के हैं। पार्टी प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी और शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में महेंद्र भट्ट बार-बार अपने बयानों में कह रहे हैं कि कांग्रेस ने बागेश्वर उप चुनाव में जो प्रत्याशी उतारा है, वह आम आदमी पार्टी से आयात किया गया है। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। उन्होंने कहा की महेंद्र भट्ट बताएं कि छह साल से भाजपा सरकार प्रदेश में विद्यमान है।
मंत्रिमंडल में आधे से अधिक मंत्री पद पर आसीन लोग कांग्रेस से आयात किए हुए हैं। क्या इसका मतलब यह निकाला जाए कि भाजपा के पास काबिल विधायकों की कमी है। उनका अपने विधायकों पर से उसका विश्वास उठ चुका है। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा और कुछ अन्य कांग्रेस के लोग जो 2017 से 2022 के बीच कैबिनेट में मंत्री पद पर रहे। सभी कांग्रेस से ही भाजपा में गए थे। वर्तमान में भाजपा के 47 में से 15 से अधिक विधायक कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं।
पूर्व में चंदन राम दास को भी भाजपा ने कांग्रेस से ही आयात किया था। महेंद्र भट्ट को दूसरे के घरों में झांकने से पहले अपने घर में देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले छह सालों में प्रदेश में जितने भी उपचुनाव हुए हैं, उसमें भाजपा ने परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए दिवंगत विधायकों के परिजनों पर ही दांव लगाया है।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating