देहरादून में डेंगू के मिले 25 नए मरीज, एक मरीज की मौत

Read Time:1 Minute, 16 Second

देहरादून : उत्तराखंड में जहां बारिश का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है तो वहीं दूसरी तरफ डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले में डेंगू के 20 नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। शहर में 25 क्षेत्रों में अब तक डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इन एरिया में हाई अलर्ट जारी किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 17655 मरीजों की जांच की जा चुकी हैं। इसमें कुल 286 मरीज डेंगू संक्रमित मिल चुके हैं। अबतक 224 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 61 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि एक मरीज की मौत भी हो चुकी। सबसे अधिक मरीज अजबपुर कला और धर्मपुर में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाई रिस्क एरिया में रोजाना टीम जा रही है और डेंगू के मरीज खोज रही है। डेंगू के लार्वा की जांच हो रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *