77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। मुख्यमंत्री ने देश की आजादी एवं मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं।
आज भारत समर्थ, समरस एवं शक्तिशाली भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है, प्रदेश में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
More Stories
स्वास्थ्य और सुरक्षा: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान।
उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 का बिगुल बज चुका है। देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म करते हुए...
हादसा: रुड़की में चलती कार में लगी आग से इलाके में दहशत, कार पूरी तरह खाक।
हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुवार, 19 फरवरी की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुड़की क्षेत्र में एक चलती...
चार्जिंग पर मोबाइल और बाहर ताला: क्या खटीमा में किसी ने रची बड़ी साजिश?
उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा की देवभूमि कॉलोनी में गुरुवार, 19 फरवरी की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया,...
चंद्रग्रहण की वजह से बदली होली की तारीख, 4 मार्च को मनेगा रंगों का महापर्व।
हिंदू धर्म में होली का पर्व आपसी प्रेम, रंगों और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। साल 2026...
नैनीताल से उत्तरकाशी तक, अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? देखिए विस्तृत रिपोर्ट।
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम का मिजाज काफी हद तक सुहावना हो गया है। हालांकि, पहाड़ों...
गुणवत्ता और रफ्तार पर फोकस, संस्कृत शिक्षा सचिव का विश्वविद्यालय दौरा।
उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार एक्शन मोड में है।...

Average Rating