कमिश्नर गढ़वाल ने दिए आदेश, अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर नदियों अथवा खतरनाक स्थानों पर बनी हुई दुकानें, होटलों को हटवाया जाए
देहरादून:- रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड में हुए हादसे के बाद पूरे गढ़वाल मंडल में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलने जा रहा है गौरीकुंड में हुए हादसे में यह स्पष्ट हो गया की नदियों के किनारे रखे दुकाने बनाकर व अन्य माध्यम से अतिक्रमण कर पानी का रास्ता रोका गया। जिससे यह बड़ा हादसा घटित हुआ कमिश्नर गढ़वाल और सचिव आपदा गौरीकुंड का प्रभावित इलाके का दौरा कर लौट आए हैं आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हादसे की बड़ी वजह है इसके अलावा रेस्क्यू काम में मौसम बाधा बन रहा है।
आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया है की टिहरी हरिद्वार जिले के जिलाधिकारियों को यह निर्देशित किया गया है कि नदियों का बहाव कम होने पर सर्च अभियान में तेजी लाई जाए साथ ही साथ सभी 7 जिलों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर नदियों अथवा खतरनाक स्थानों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया जाए। आयुक्त का साफ कहना है की जीवन से बढ़कर कुछ नहीं है लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी।
More Stories
काशीपुर में दर्दनाक हादसा, टैंकर की टक्कर से स्कूली छात्र की मौत; चालक पुलिस हिरासत में
रुद्रपुर/काशीपुर: काशीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आईटीआई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार...
धराली आपदा की पहली बरसी: शहीदों को श्रद्धांजलि, 101 पौधे रोपे और मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान
उत्तरकाशी:- धराली आपदा की पहली बरसी पर जिला प्रशासन ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के पुनर्वास के साथ-साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक...
बौराड़ी बस अड्डे पर पुनर्विकास अभियान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
नई टिहरी :- टिहरी गढ़वाल के नई टिहरी स्थित बौराड़ी बस अड्डे (आईएसबीटी) में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति...
चमोली में लगातार बारिश से कई सड़कें प्रभावित, BRO की टीमें मौके पर
उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जिले...
लैंड पूलिंग से लेकर पर्यटन परियोजनाओं तक, एमडीडीए बोर्ड ने लिए बड़े फैसले
देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की 114वीं बोर्ड बैठक में शहर और आसपास के क्षेत्रों के नियोजित विकास से...
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बारिश का असर, हाईवे पर मलबा और बोल्डरों की भरमार
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार...

Average Rating