राज्य वन्य जीव बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री धामी जारी करेंगे गुलदारों की संख्या के आंकड़े
देहरादून:– बाघों की गणना के बाद अब उत्तराखंड में शुक्रवार को गुलदारों की संख्या के आंकड़े भी जारी कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली सचिवालय में राज्य वन्य जीव बोर्ड की मीटिंग में गुलदारों के आंकड़े जारी किए जाएंगे। गुलदार के साथ ही बंदर और लंगूर की संख्या के आंकड़े भी जारी किए जाएंगे।
गुलदार, बंदर, लंगूरों की गणना भारतीय वन्य जीव संस्थान और वन विभाग ने कंबाइंड रूप से की है। उत्तराखंड में गुलदार, बंदर, लंगूर ये तीनों ही जानवर लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बने हुए हैं। पहाड़ों में बंदरों के कारण लोगों ने खेती करना छोड़ दिया, तो गुलदार के कारण कई क्षेत्रों में आज भी कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी हुई है। साथ ही कई लोग गुलदार का शिकार भी बन चुके है। उत्तराखंड में 2008 में आखिर बार गुलदारों की गणना की गई थी, तब कुल गुलदारों की संख्या 2335 थी।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating