मुख्यमंत्री ने खटीमा में जल भराव से निजात के लिए ड्रेनेज प्लान तैयार करने की स्वीकृति प्रदान - Uttarakhand Samachar

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट के ससोला में नर्सिंग कॉलेज खोले जाने एवं केदारेश्वर स्टेडियम की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने हरिद्वार के जलभराव वाले क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की भी स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आगामी 03 माह तक विद्युत, जल व अन्य सरकारी देयकों एवं ऋणों की वसूली को स्थगित रखने एवं आपदाग्रस्त क्षेत्रों में व्यापक सर्वेक्षण कराकर मानकानुसार तत्काल राहत राशि/मुआवजा का वितरण सुनिश्चित किए जाने की भी सहमति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने भविष्य में बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए नदियों को चैनलाइज कराए जाने का कार्य कराए जाने हेतु ठोस कदम उठाये जाने, आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार स्थायी बाढ़ राहत केन्द्रों का निर्माण कराए जाने संबंधी प्रस्तावों का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने खटीमा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकालय तैयार करने, खटीमा में जल भराव से निजात के लिए ड्रेनेज प्लान तैयार करने एवं चरणबद्ध रूप से नालों का निर्माण कराए जाने आदि को भी स्वीकृति प्रदान की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *