ऋषिकेश में डूबते हुए कांवड़ियों के लिए फरिश्ता बनी जल पुलिस
ऋषिकेश : उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के चलते इन दिनों नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं के तेज बहाव में बहने के मामले सामने आते रहे हैं। ऋषिकेश में एक बार फिर से डूबते हुए कांवड़ियों को जल पुलिस द्वारा बचाया गया। त्रिवेणी घाट में आज दोपहर दिल्ली का एक कांवड़ यात्री गंगा के तेज बहाव में डूबने लगा। काफी दूर तक वह बह गया था। जल पुलिस के जवानों ने इस व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। इस व्यक्ति के लिए जवान किसी फरिश्ते से कम नहीं है। इस वक्त उफनाती नदी में जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस डूबते युवक की जान बचाई।
त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रामप्रकाश 45 वर्ष गोकुलपुरी दिल्ली का रहने वाला है और अपने कुछ साथियों के साथ नीलकंठ महादेव जल चढ़ाने आया था। दोपहर के वक्त वह गंगा में नहा रहा था। पर्वतीय क्षेत्र में वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। यह यात्री तेज बहाव के साथ करीब 50 मीटर दूर तक बह गया। ड्यूटी पर मौजूद जल पुलिस के जवान विनोद सेमवाल, हरीश गुसाईं, अनूप चंदोला, मनीष कुमार लाइफ जैकेट लेकर गंगा में कूदे। इस यात्री को सकुशल बाहर निकाला गया। त्रिवेणी घाट में कांवड़ यात्रा के दौरान जल पुलिस अब तक पांच श्रद्धालुओं को बचा चुकी है।
More Stories
बिजनौर के दो वाहन चोर हरिद्वार में गिरफ्तार, चोरी का 12 टायरा ट्रक बरामद
हरिद्वार:- श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने माइनिंग चेक पोस्ट से चोरी हुए करीब 35 लाख रुपये कीमत के 12 टायरा ट्रक...
भू-कानून से रोजगार तक, CM धामी ने बताया कैसे बन रहा शहीदों के सपनों का उत्तराखंड
देहरादून/मसूरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद...
Tehri News: बौराड़ी में भूस्खलन के बाद बढ़ा खतरा, सुरक्षा इंतजाम की मांग
टिहरी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।...
Uttarakhand Rain: शिप्रा नदी के उफान से बढ़ी चिंता, कई सड़कें भी प्रभावित
नैनीताल:- उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। नैनीताल जिले में बारिश का...
Nainital Weather: भारी बारिश के अलर्ट के बीच कक्षा 1 से 12 तक स्कूल बंद, आंगनबाड़ी भी बंद
उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार तेज बना हुआ है। कई इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले...
खटीमा को CM धामी की बड़ी सौगात, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, 29 खिलाड़ियों को नौकरी और 11 करोड़ का इनाम
खटीमा/चंपावत:- उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में सरकार...

Average Rating