पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा भाजपा अर्थ का अनर्थ करने की कला को तो राहुल गांधी के मामले में सारा देश देख चुका
देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि वो करन माहरा के पीछे भी सीबीआई लगाने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब खुलकर करन माहरा के समर्थन और बचाव में उतर आए हैं। हरीश रावत ने सोशल मीडिया में लिखा, भाजपा के दोस्तो, आप दुष्प्रचार में प्रकांड विद्वान हो। करन माहरा ने शब्द चयन में त्रुटि की है, हमारे या उत्तराखंड शब्द कहने के बजाय गढ़वाल शब्द का उपयोग कर दिया और आपको मौका मिल गया। आप दनादन लाठी चलाने लगे, आप तो बिना अपराध किए भी दंड दिलवाने में माहिर हो। उन्होंने कहा कि भाजपा की अर्थ का अनर्थ करने की कला को तो राहुल गांधी के मामले में सारा देश देख चुका है। राहुल गांधी ने इतना ही तो कहा कि 2014 से देश की पूंजी लेकर विदेश भागने वालों के नाम के पीछे मोदी शब्द ही क्यों जुड़ा है!
उन्होंने कहा कि जब कभी एक के बाद एक रावत सरनेम वालों का नाम किसी अप्रिय प्रसंग में आता है तो लोग हमसे भी पूछते हैं कि हरीश रावत जी क्या बात है, रावत में ही क्यों गड़बड़ हो रही है? यह तो सामान्य बातचीत का प्रचलन है और आपने राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त करवा दी।
उन्होंने आगे कहा, घर में डकैती मेरे पड़ी, विधायक खरीद या लूट के केंद्र सरकार लेकर गई और मुकदमा भी मेरे ऊपर, सीबीआई भी मेरे ऊपर। आपके पास सीबीआई है, करन माहरा के ऊपर सीबीआई लगा दीजिए,
हरीश रावत ने आरोप लगाया कि अंकिता भण्डारी मामले में दोषी वीआईपी को खोजने में तो आप सीबीआई लगाएंगे नहीं, करन माहरा के मामले में खूब हल्ला मचाइये। मगर अंकिता के प्रकरण में आपको उत्तराखंड बचने नहीं देगा, क्योंकि अब भी हमारे खून में इतनी गर्मी है।
More Stories
Bageshwar Weather Alert: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर...
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...

Average Rating