मुख्यमंत्री धामी ने लक्सर और खानपुर के बाढ़ प्रभावितों के लिए की तीन बड़ी घोषणाएं
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर और खानपुर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही प्रभावितों के तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की है। सहकारी बैंकों के लोन की किस्त जीन माह तक स्थगित रखने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की। कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी इसका अनुरोध किया जाएगा। कहा कि जलभराव और बाढ़ प्रभावित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विस्तृत ड्रेनेज प्लान भी बनाया जाएगा।
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मनसा देवी पर्वत से आने वाले मलबे को रोकने के लिए पहाड़ी का ट्रीटमेंट कराया जाएगा। इससे पूर्व डामकोठी में उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान और राहत बचाव कार्य आदि की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के नुकसान का आकलन करा कर क्षतिपूर्ति भी दी जाएगी।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating