मोतीचूर वन क्षेत्र में सौंग नदी की रेल पटरी की चपेट में आने से एक गुलदार की हुई दर्दनाक मौत
ऋषिकेश:- ऋषिकेश के मोतीचूर वन क्षेत्र में सौंग नदी की रेल पटरी पर एक गुलदार पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इस दौरान मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन की स्पीड इतनी तेज थी कि गुलदार का शव टुकड़ों मे तब्दील हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की जांच पड़ताल मे जुट गई है।
बता दें कि ऋषिकेश से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क के पास मोतीचूर वन रेंज के पास ही रेलवे ट्रैक है। सुबह एक पैसेंजर ट्रेन योग नगरी रेलवे स्टेशन पर आ रही थी। वन विभाग के अनुसार, गुलदार के पटरी पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
इन दिनों बरसात के दौरान पार्क मे मौजूद जंगली जानवर स्थान परिवर्तन करते हैं। जानवर के ट्रेन की चपेट में आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसा इस स्थान पर वहले भी कई बार हो चुका है।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating