मुख्यमंत्री धामी ने चमोली में करंट हादसे पर व्यक्त किया दुख, दिए जांच के आदेश - Uttarakhand Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में करंट से लोगों के हताहत होने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए। घटना की विस्तृत और गहन जांच के निर्देश दिए है, साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली, करंट की चपेट में आए घायलों को देहरादून लाया जा रहा। सीएम धामी स्वयं भी चमोली जा सकते है।

मुख्यमंत्री धामी ने चमोली करंट की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना करता हूं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *