गंगोत्री से लौटते समय दर्दनाक हादसा, चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की मौत

Read Time:2 Minute, 57 Second

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, कई स्थानों पर मलबा गिरने से पहाड़ों से पत्थर गिरने से मार्ग बाधित हो गए है। वहीं गंगोत्री हाईवे के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मध्यप्रदेश इंदौर के तीर्थ यात्री गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 6 घायल हुए है जिनका नजदीकी अस्पताल भटवाड़ी में उपचार चल रहा है। इन तीनो वाहनों में 22 लोग सवार थे।

सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया हुआ है। रेस्क्यू में आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक, पुलिस, SDRF, अग्निशमन सहित स्थानीय लोग जूटे रहे। नेशनल हाईवे जगह जगह बंद है। आपदा प्रबंधन स्वयंसेवक राजेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के निर्देश पर घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू शुरू हो गया था।
पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन सहित स्थानीय लोगो ने घायलों को व अन्य यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया था। इधर लगातार हो रही है भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। गंगा और यमुना सहित सहायक नदियों व गाड़ गदेरे उफान पर है।

मुख्यमंत्री धामी ने घटना पर किया दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा है कि उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आने से 3 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिस कारण वाहन में सवार चार लोगों के हताहत एवं कुछ लोगों के घायल होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन व SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों को समुचित उपचार प्रदान किया जा रहा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं। समस्त देवतुल्य जनता से अनुरोध है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *