उत्तराखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी - Uttarakhand Samachar

देहरादून : उत्तराखंड में आज कहीं स्थानों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 से 10 जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, अगले चार दिन प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है। राजधानी देहरादून में सुबह की शुरूआत बादलों के साथ हुई तो वहीं करीब 12:30 से गर्जन के साथ तेज तूफानी बारिश आना शुरू हो गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अरब सागर के ऊपर आए भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते झोंकेदार हवाएं चलीं और प्री-मानसून में अच्छी बारिश हुई, लेकिन 25 जून के बाद औपचारिक तौर पर उत्तराखंड में आए मानसून में पूरे महीने में बीते सालों के मुकाबले कम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि इस बार जून में बारिश का आंकड़ा सामान्य से नीचे रहा। तूफान के चलते उत्तराखंड में कई दिनों तक झोंकेदार हवाएं चली। इजिसके चलते जून के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *