मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में होगी आज मंत्रिमंडल की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर - Uttarakhand Samachar

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें 50 बेड से कम क्षमता वाले नर्सिंग होम, अस्पतालों को पंजीकरण में छूट देने के लिए क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल सकती है।

सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग की नर्सिंग भर्ती सेवा नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत मेडिकल कॉलेजों में वर्षवार मेरिट के आधार पर नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा राज्य मानसिक स्वास्थ्य नीति की नियमावली को मंजूरी मिल सकती है। जिसमें नशा मुक्ति केंद्र, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का पंजीकरण अनिवार्य होगा। आईटी विभाग के ढांचे का पुनर्गठन, प्रदेश में नौ स्थानों पर नई टाउनशिप बसाने, विधानसभा सचिवालय भर्ती एवं सेवा नियमावली का प्रस्ताव भी कैबिनेट में चर्चा के लिए रखा जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *