देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ ‘कैच दि रेन’ योजना के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को मानसून सीजन के अगले तीन माह के लिए सम्बन्धित विभागों को टारगेट निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अगले सीजन के लिए भी कार्ययोजना इसी वर्ष तैयार कर ली जाए। वन विभाग, सिंचाई विभाग, जलागम समेत सभी सम्बन्धित विभाग चालखाल एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि के सम्बन्ध में कार्ययोजना तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि जलस्रोतों को सूखने से बचाने हेतु वृहद स्तर पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि शीघ्र ही सभी जिलाधिकारी अपने स्तर पर लक्ष्य निर्धारित करने हेतु बैठकें आयोजित कर लें। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) अनूप मलिक, सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, श्री शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर एवं अरविन्द सिंह ह्यांकि सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation जी-20 इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य समूह की तीसरी बैठक की आज दो सत्र में होगी चर्चा, ओणी गांव का करेंगे विदेशी अतिथि भ्रमण भारत सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की पहाड़ी चिकित्सा इकाइयों को भी प्रतिष्ठित एन.क्यू.ए.एस. एवं लक्ष्य पुरस्कार से नवाजा