हेमकुंड रास्ते में तेजी से कम हो रही बर्फ, बुजुर्ग बच्चे के कर सकते है यात्रा
हेमकुंड : हेमकुंड साहिब में अटलाकोटी से हेमकुंड तक भारी बर्फ जमी होने के कारण कपाट खुलने पर पुलिस प्रशासन ने यात्री सुरक्षा के लिए बुजुर्ग-बच्चों को यात्रा को लेकर रोका गया था। साथ ही यात्रियों की संख्या भी प्रतिदिन दो हजार सीमित रखी गई थी। हेमकुंड साहिब में तेजी से बर्फ पिघल रही है। अब यहां अटलाकोटी से हेमकुंड तक रास्ते में लगभब दो फीट से चार फीट बर्फ ही बची है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी से हेमकुंड के लिए रास्ते से बर्फ तेजी से कम होने के साथ इस यात्रा मार्ग पर बुजुर्ग-बच्चों के साथ यात्रियों की संख्या सीमित निर्धारण को भी हटा दिया गया है। डंडी-कंडी सेवा भी हेमकुंड तक जारी हो गई है। हेली सेवा भी हेमकुंड के बेस कैंप घांघरिया तक यात्रियों को सेवा दे रही है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि यात्रियों की संख्या और बच्चे-बुजुर्गों पर लगाई गई रोक अब नहीं है।
लेकिन पैदल रास्ते से पूरी तरह बर्फ हटने से यात्री बर्फ के ऊपर नहीं, बल्कि खंडिचा मार्ग में आवाजाही कर रहे हैं जो कि सुरक्षित है। अटलाकोटी ग्लेशियर में भी खंडिचा मार्ग से आवाजाही हो रही है। यात्री सुरक्षा को लेकर यहां पर रेलिंग भी लगा दी गई है। श्रद्धालु अब अटलाकोटी से हेमकुंड तक कंडी व डंडी से आवाजाही कर सकेंगे। हालांकि घोडे़-खच्चर अभी भी अटलाकोटी तक ही जा रहे हैं। हेमकुंड साहिब में सरोवर के एक तिहाई क्षेत्र में बर्फ पिघलने से सरोवर भी दिखने लगा है। गौरतलब है कि हेमकुंड साहिब यात्रा पर अब तक 97 हजार से अधिक यात्री पहुंच चुके हैं।
More Stories
Bageshwar Weather Alert: भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार 5 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर...
Uttarakhand BJP Meeting: बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, दिल्ली में होगा बड़ा मंथन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के लिए बुधवार का दिन संगठनात्मक और राजनीतिक लिहाज से अहम रहने वाला है। प्रदेश भाजपा का...
मतदाता सूची में सुधार की कवायद तेज, नैनीताल में बड़े अधिकारियों के घर भी पहुंचा SIR नोटिस
नैनीताल:- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत मतदाता सूचियों के...
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...

Average Rating