नीलकंठ में व्यापारियों ने की दुकानें बंद कहा- जब तक हमारी समस्याओं को समाधान नहीं होगा तब तक बाजार रहेगा बंद
नीलकंठ:- पौड़ी प्रशासन के विरोध में सोमवार को नीलकंठ में व्यापारियों ने दुकानें बंद कर आक्रोश जताया है। व्यापारियों ने कहा कि जब तक पौड़ी प्रशासन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करता व्यापारियों का अनिश्चितकालीन समय तक के लिए बाजार बंद रहेगा। व्यापारियों का कहना है कि श्रावण मास की कावड़ यात्रा को शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। लेकिन पौड़ी प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रहा है। नीलकंठ क्षेत्र में मूलभूत सुविधा शौचालय, पेयजल, सफाई व्यवस्था बदहाल है। पौड़ी प्रशासन उनको दुरुस्त करने के बजाय अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि कुछ दिन पहले जब पौड़ी प्रशासन ने नीलकंठ में अतिक्रमण हटाया था तो व्यापारियों ने स्वयं ही अपनी दुकानें पीछे कर दी थी, लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता बाजार बंद रहेगा ।उधर बाजार बंद होने से नीलकंठ में शिव भक्तों को मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए परेशानी हुई। होटल ढाबा आदि बंद होने से शिवभक्त दिनभर परेशान रहे।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating