प्रधानमंत्री मोदी के MannKiBaat के 102वें संस्करण को मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय जनता के साथ सुना
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा कैंट, देहरादून के अंतर्गत पटेलनगर में स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के #MannKiBaat कार्यक्रम के 102वें संस्करण को सुना। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जन भागीदारी, सेवा भाव से होने वाले समाजिक कार्यों का उल्लेख किया है। उन्होंने भारत को 2025 तक ‘टी.बी. मुक्त भारत’ बनाने के संकल्प को दोहराया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नैनीताल निवासी और निक्षय मित्र दीकर सिंह मेवाड़ी का उल्लेख किया, जिन्होंने टी.बी मुक्त भारत के संकल्पों को पूर्ण करने के मकसद से टी.बी के 6 मरीजों को गोद लिया है। मुख्यमंत्री ने दीकर सिंह से फोन पर वार्ता कर, उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति उनका आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक सविता कपूर, सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating