मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य की जनसांख्यिकी खराब करने की जा रही कोशिश,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप और डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) को खराब करने की कोशिश की जा रही है। इसे देखते हुए सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जो भी प्रदेश में बाहर से काम करने आएगा। उसे पहले अपना सत्यापन करना होगा। वहीं जमीन की खरीदने के लिए भी सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगा।
सीएम धामी ने यह बात जनपद के व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन और बार एसोसिएशन सहित पूर्व सैनिक संगठन और अन्य संगठनों के साथ विभिन्न मुद्दों की चर्चा के दौरान कही। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चौहान ने फड़, रेहड़ी सहित बाहरी व्यापारियों के सघन सत्यापन की मांग सीएम के सामने रखी। वहीं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने पंजीकरण व्यवस्था में सुधार सहित दयारा और वरूणावत टॉप रोपवे की मांग की।
शहर के कूड़े के हटाने की मांग की। वहीं चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी ने कहा गुप्तकाशी में ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर खोला जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आने का निमंत्रण देने की मांग रखी गई। वहीं पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह नेगी ने वन रैंक वन पेंशन सहित शौर्य स्थल की सौंदर्यीकरण की मांग की। सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा को व्यवस्थित करने सहित पर्यटन का बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही हैं।
More Stories
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...
AICC ने दी उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम को मंजूरी, 107 प्रदेश सचिव भी बनाए गए
देहरादून:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी का ऐलान...
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...
उच्च शिक्षा के विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर सकारात्मक संकेत
देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को नई...
धामी कैबिनेट में आज स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर भी मंथन, डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...

Average Rating