अनियंत्रित होकर नैनीताल हाईवे के पास पोल से टकराई कार, एएसआइ के बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नैनीताल:- नैनीताल हाईवे पर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर कार पोल से टकरा गई। इससे पुलिस लाइन में तैनात एएसआइ के बेटे की मृत्यु हो गई। जबकि उसका साथी पुलिस लाइन में फालोअर महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद एसएसपी डा.मंजूनाथ टीसी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पुलिस के मुताबिक दिनेशपुर जयनगर निवासी रमेश चंद्र पुलिस लाइन में एएसआइ पद पर तैनात हैं। गुरुवार रात साढ़े 11 बजे के बाद उनका 25 वर्षीय पुत्र राकेश चन्द अपने साथी राजीव के साथ कार से रुद्रपुर की ओर से दिनेशपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच नैनीताल रोड स्थित सिडकुल क्षेत्र में कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे पोल से टकरा गई। जिससे कार सवार राकेश चंद और उसका साथी राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान डाक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही मृतक और घायल के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। साथ ही पुलिस लाइन से भी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घायल राजीव भी पुलिस लाइन में तैनात महिला फालोअर परमेश्वरी का पुत्र है। इधर, घटना का पता चलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए स्वजन को सांत्वना दी। मृतक दो भाईयों में बड़ा है।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating