जननी सुरक्षा योजना का 3000 लाभार्थियों को नहीं मिला लाभ
देहरादून:- जननी सुरक्षा योजना की 3000 लाभार्थी प्रसुताओं को योजना का लाभ अभी तक भी नहीं मिल पाया है। ग्रामीण इलाके की प्रसूता को 1400 रुपये और शहरी इलाके की प्रसूता को 1000 रुपये दिए जाते हैं। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग में जननी सुरक्षा योजना के लिए बजट तक नहीं आया है।
दरअसल, जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी अस्पताल में होने वाले प्रसव के बाद प्रसूताओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और पोषाहार के लिए सरकार द्वारा कुछ रकम दी जाती है। इसके लिए प्रसव के दौरान अस्पतालों में फॉर्म भरवाए जाते हैं और यह रकम सीधे प्रसूता के बैंक खाते में भेजी जाती हैं। ग्रामीण इलाके की प्रसूता को 1400 रुपये और शहरी इलाके की प्रसूता को 1000 रुपये दिए जाते हैं। इस योजना का बजट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से आता है।
सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने बताया कि जननी सुरक्षा योजना की तर्ज पर राज्य में इजा बोई योजना तहत महिलाओं के बैंक खातों में पैसा जमा करने का वित्तीय प्रबंधन पहले ही कर दिया गया था लेकिन अब किस स्तर पर महिलाओं को धनराशि नहीं मिली है इसका परीक्षण किया जाएगा जिससे जल्द से जल्द महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating