उत्तराखंड एसटीएफ ने तैयार की जेल में बंद टॉप 50 बदमाशों की लिस्ट
उत्तराखंड:- प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए देहरादनू एसटीएफ ने प्रदेश के टॉप पचास बदमाशों की एक लिस्ट तैयार की है, इस सूची में जेल में बंद और सजा काट रहे बदमाशों के नाम भी शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में सुनील राठी और संजीव जीवा जैसे कई कुख्तात बदमाशों के नाम शामिल है, फिलहाल, पूरे प्रदेश में पुलिस के इस कदम को लेकर खूब चर्चा हो रही है।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने एसटीएफ को टॉप बदमाशों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे, इस आदेश पर अमल करते हुए एसटीएफ ने पचास शातिर बदमाशों की सूची तैयार की है। बताया जा रहा है कई बार ऐसा देखा गया है कि बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद राज्य में छिप जाते हैं या अंडर ग्राउंड हो जाते हैं, ऐसे में बदमाशों के बारे में जानकारी मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में प्रदेश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिहाज से पुलिस का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है।
देहरादून एसटीएफ ने टॉप पचास कुख्तात बदमाशों की सूची तैयार की है. जानकारी के मुताबिक इस लिस्ट में कुख्यात बदमाश सुनील राठी, प्रवीण बाल्मिकी, संजीव जीवा और चीनू के नाम शामिल हैं, बताया जा रहा है इस लिस्ट में शामिल कई बदमाश दूसरे राज्यों से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
जानकारी के मुताबिक इस लिस्ट में शामिल बदमाशों की गतिविधियों पर सीधे एसटीएफ निगरानी रखेगी, ताकि यह बदमाश किसी घटना को अंजाम न दे पाएं, इन बदमाशों की हर एक्टिविटी की मॉनिटरिंग की जाएगी, इस लिस्ट में शामिल क्रिमिनल्स की पूरी डिटेल्स निकाली गई है। बदमाशों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को इसमें शामिल किया गया है, उत्तराखंड के डीजीपी का कहना है कि इससे मोस्ट वांटेड क्रिमिनल पर नजर रखी जाएगी।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating