प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी रहे कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक स्वर्गीय चन्दन राम दास के मोहल्ला बनखोल, भागीरथी दुर्ग, बाजार वार्ड स्थित आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने उनकी पत्नी पार्वती दास एवं पुत्र गौरव दास को सांत्वना देते हुए कहा कि वह हमेशा उनके परिवार के साथ खड़े हैं। महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधायक रहे स्वर्गीय चन्दन राम दास विशाल व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ अपने समाज, क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड के लिए कार्य करते थे। उनका इस तरह अकस्मात चले जाना हम सभी के लिए बहुत ही दुखद है। उनका अभाव हमेशा खलता रहेगा, इसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation जल्द केदारनाथ में स्थापित होगा 60 क्विंटल वजनी कांसे का भव्य ऊं श्री अन्न महोत्सव 2023 के समापन कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कृषि मंत्री जोशी