आयोग ने जारी किया पुलिस आरक्षी दूरसंचार भर्ती का परिणाम ,जल्द होगी शारीरिक मापजोख परीक्षा - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इसके तहत 492 अभ्यर्थियों को आयोग ने चुना है, जिनकी अब शारीरिक मापजोख परीक्षा होगी। आयोग इसकी तिथियां जल्द घोषित करेगा।

आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पिछले साल 31 जुलाई को परीक्षा के बाद आठ अगस्त को उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इस पर उन्होंने आपत्तियां मांगी थीं, जिनका विषय विशेषज्ञों ने निस्तारण किया। उसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई थी। अब विज्ञापित कुल पदों के सापेक्ष दोगुने अभ्यर्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

जिन अभ्यर्थियों के रिजल्ट आए हैं, उन्हें शारीरिक मापजोख परीक्षा देनी होगी। इसके लिए आयोग जल्द ही तिथि, स्थान और समय की सूचना अपनी वेबसाइट पर घोषित करेगा। बता दें कि पेपर लीक प्रकरण के बीच इस परीक्षा पर भी पहले संदेह था। आयोग ने इसकी जांच कराई थी। परीक्षा सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की गई थी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *