मणिपुर से 14 छात्रों समेत 17 लोग सकुशल देहरादून पहुँच गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुँचने पर सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की त्वरित मदद से ही वे सभी इतना जल्दी सुरक्षित देहरादून पहुँच सके। एयरपोर्ट पर डोईवाला एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद सभी को जिला प्रशासन के वाहनों से आईएसबीटी देहरादून भेजा गया। जहां से उन्हें बस के माध्यम से गंतव्यों तक भेजा जाएगा। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को ‘गार्ड ऑफ़ ऑनर’ दिया गया मुख्य सचिव ने राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबन्धन समिति के साथ की बैठक