G-20 शिखर सम्मेलन के तहत आज से एम्स ऋषिकेश में आयोजित यूथ-20 की बैठक

Read Time:2 Minute, 8 Second

ऋषिकेश:-  G-20 शिखर सम्मेलन के तहत आज से ऋषिकेश स्थित अखिल आयुर्वेद संस्थान- एम्स ऋषिकेश में आयोजित होने वाली यूथ-20 बैठक के लिए देश-विदेश के प्रतिनिधि पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर प्रतिनिधियों का स्वागत उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा के तहत टीका लगा कर किया गया।

इस मौके पर संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दल ने ढोल दमाऊ, रणसिंघा तथा उत्तराखंडी लोक नृत्य एवं लोक गीतों के साथ अपनी प्रस्तुति दी। विदेशी प्रतिनिधियों में 18 युवा अतिथि संयुक्त राज्य अमेरिका तथा शेष 10 अतिथि भारत के थे। वहीं सम्मेलन के लिए देश विदेश से मेहमान पहुंचे हैं।

एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि भारत का जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता करना गौरव की बात है। जी-20 के तहत युवाओं को वैश्विक चुनौतियों से लड़ने को तैयार करने के लिए यूथ-20 सम्मेलन का आयोजन किया गया है।  सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हेल्थ, बीइंग और स्पोर्ट्स के प्रति सजग रहने के लिए आपसी विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा। बताया कि इस समिट में उत्तराखंड राज्य सहित देशभर के विभिन्न राज्यों के युवा प्रतिभागी शामिल हुए हैं। साथ ही जी-20 देशों से आने वाले विभिन्न युवा लीडर अपने विचार साझा करेंगे। यह दुनिया की सबसे बड़ी और उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का एक मंच है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *