दून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा की पहल पर देहरादून के इन शहरों में लगाई गई 60 हजार स्ट्रीट लाइट
देहरादून:- देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा की पहल पर निगम ने शहर के पुराने इलाके और निगम में शामिल नए इलाकों में 60 हजार स्ट्रीट लाइट लगाकर रात का अंधेरा दूर किया गया है। लगातार खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम पूरे नगर निगम क्षेत्र में चल रहा है। मेयर गामा ने कहा कि स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है और नगर निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
नगर निगम में शामिल नए इलाकों में स्ट्रीट लाइट की कमी को मेयर सुनील उनियाल गामा ने दूर किया। निगम में शामिल 72 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। खराब पड़ी लाइटों को भी ठीक किया गया। वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगने के बाद लोगों के आवागमन में सुविधा हो रही है। इन इलाकों के लोग ग्रामीण सीधे तौर पर इसका श्रेय मेयर गामा को दे रहे हैं। हर्रावाला निवासी विनोद कुमार का कहना है कि मेयर सुनील उनियाल गामा ने क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगने से पहले व लाइट लगने के बाद क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों से सुझाव भी लिए।
निगम से मिली जानकारी के अनुसार अभी आठ हजार से ज्यादा लाइट शहर में लगनी है। नगर निगम की ओर से शहर में खाली पड़े बिजली के पोलों पर जल्द ही लाइट लगेंगी। इसके लिए निगम की ओर से आने वाले समय में 8000 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स खरीदी जानी है। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।
इन नए इलाकों में लगी लाइट
बड़ोवाला, टी स्टेट श्यामपुर, राघव बिहार, बनियावाला, मेहुवाला, शिमला बायपास, चंद्रबनी, मालसी, धोरण, आईटी पार्क, गुजराड़ा, डांडा लखोड़, रांझावाला, नेहरू ग्राम, मोहकमपुर, मियांवाला, गुजराडा मानसिंह, डांडा लखोड़, आमवाला तरला, ननूर खेड़ा, लाडपुर, नवादा, बालावाला, हर्रावाला, नकरौंदा, रिंग रोड, रायपुर, बंजारावाला, मोथरोवाला, तुनवाला, नथुवावाला, जोगीवाला, डोभाल चौक, नत्थनपुर आदि शामिल हैं।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating