मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीएमवीएन जोशीमठ में आपदा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है। आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए अच्छे से अच्छा जो हो सकता वो किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए सबसे अच्छा मुआवजा तय किया गया है। जो लोग मुवाअजा ले सकते हैं, उनको जल्दी से जल्दी मुवाअजा ले लेना चाहिए। ऐसे प्रभावित परिवार जिनके पास अपनी भूमि नही है उनके पुनर्वास के लिए भूमि चयन के बाद प्रीफेबरिकेटेड भवन तैयार किए गए है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने औली रोड में प्रीफैबरीकेटेड भवन निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण भी किया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जोशीमठ आपदा राहत कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत अभी 167 परिवारों को राहत शिविरों में रखा गया है। प्रभावित भूस्वामियों को अब तक 10.46 करोड की मुआवजा धनराशि वितरित की जा चुकी है। शिविरों में नियमित तौर पर राहत साम्रगी का वितरिण के साथ ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मुहैया की जा रही है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जोशीमठ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, ब्लाक प्रमुख हरीश पंवार, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation संगोष्ठी में वक्ताओं ने युवा मुख्यमंत्री द्वारा राज्य हित में लिये जा रहे निणयों की की सराहना दो दिवसीय हर्षिल दौरे पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री जी.किशन रेड्डी