टिहरी गढ़वाल में आगामी जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा जी-20 सम्मेलन के तहत किये जा रहे प्रत्येक कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बृहस्पतिवार को देर सांय तक जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जी-20 सम्मेलन की तैयारियां को लेकर किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के रुकते ही मैनपावर और मशीन उपकरण बढ़ाते हुए कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए समयान्तर्गत कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।


जिलाधिकारी द्वारा मुनि की रेती, नरेंद्रनगर, ओंणी गांव, ऋषिकेश आदि स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर जी-20 के तहत किए जा रहे कार्यों को देखा गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान उनके द्वारा मुनि की रेती में सौंदर्यीकरण कार्य, जानकी सेतु पार्किंग के कार्य, वॉल पेटिंग कार्य, ओंणी गांव मुख्य द्वार एवं प्रतीक्षालय के कार्य, ओंणी गांव सड़क मार्ग में हो रहे कार्यों, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, मंदिर परिसर में किए जा रहे कार्यों के साथ कृषि, उद्यान, लघु सिंचाई, पशुपालन, डेरी विकास, लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए आदि अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। ईओ नगरपालिका को भद्रकाली से जानकी सेतु तक अवैध खोके एवं होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा डेलीगेट्स टीम के आगमन, भ्रमण एवं विदाई तक के कार्यक्रम को लेकर भी संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

इस मौके पर अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग एन.पी. सिंह, ईओ नगरपालिका मुनी की रेती तनवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
Gen Z ग्राम प्रधान वीरा रावत का वीडियो वायरल, मजदूरी और डिजिटल हाजिरी पर सवाल
पौड़ी:- उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मरोड़ा गांव की ग्राम प्रधान वीरा रावत इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को...
दो अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे वीडियो, मंगलौर विधायक ने SSP से की शिकायत
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मंगलौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक काजी...
पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन, घर-दुकान तबाह होने के बाद परिवार पर संकट
मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार जारी बारिश के बीच भूस्खलन ने एक बार फिर तबाही मचाई है। मसूरी-कैंपटी...
पर्वतीय गांवों तक सड़क पहुंचाने की तैयारी, PMGSY फेज-4 में 400 सड़कों का प्रस्ताव
देहरादून: उत्तराखंड में ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY)...
हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार में आए बदमाश, युवकों पर की अंधाधुंध फायरिंग
देहरादून: शांत शहर माने जाने वाले दून में एक बार फिर दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार...
मॉडलिंग में करियर बनाने का झांसा या कुछ और? काशीपुर छात्रा मौत मामले में जांच तेज
काशीपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में रामनगर रोड किनारे 18 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने...

Average Rating