भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज: दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया की इंडिया हाउस में मेजबानी

Read Time:2 Minute, 58 Second

कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से शुरू होगा। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की मेजबानी की। इस दौरान उन्होंने श्रीलंकाई पुरुष क्रिकेट टीम की भी मेजबानी की।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस खास मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए इसे कोलंबो में बिताई गई एक यादगार शाम बताया। बीसीसीआई के अनुसार, दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम इंडिया हाउस पहुंची, जहां उच्चायुक्त संतोष झा ने खिलाड़ियों की मेजबानी की।

उच्चायुक्त संतोष झा ने भी दोनों देशों की क्रिकेट टीमों की मेजबानी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति दोनों देशों का साझा जुनून भारत और श्रीलंका के बीच लंबे समय से बने संबंधों को और मजबूत करता है।

1-0 की बढ़त के साथ उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम दूसरे टेस्ट में सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम की नजर आखिरी मुकाबला जीतकर श्रीलंका का 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी।  गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 165 रनों से हराया था। उस मुकाबले में मानव सुथार ने अपने करियर का पहला 10 विकेट लेने का कारनामा किया था, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने पहली पारी में 167 रन की अहम पारी खेली थी।

23 अगस्त से कोलंबो में दूसरा टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जाएगा। भारतीय टीम जहां सीरीज जीत को पक्का करने के इरादे से उतरेगी, वहीं श्रीलंका की कोशिश आखिरी टेस्ट जीतकर सीरीज बराबर करने की होगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *