मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इन सेवादारों द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 21-25 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। बाबा केदार की डोली के गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचने तक यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 और 25 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई है। चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा की जा रही है। चारधाम यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री ने कहा सरकार राज्य में फलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कर रही विशेष प्रयास मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जलापूर्ति के लिए की जाए सुनियोजित व्यवस्था