मुख्यमंत्री धामी के हाथों से हुआ गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का श्री गणेश
विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। दोनों धामों में आज पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। श्री गंगोत्री धाम के कपाट अपराह्न 12:35 और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अपराह्न 12: 41 मिनट पर खोले गए। इस अवसर पर #CharDhamYatra पर आने वाले श्रद्धालुओं का देव भूमि आगमन पर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं पर हैलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कपाट खुलने से पूर्व खरसाली, यमुनोत्री में पूजा-अर्चना की। उसके बाद मां यमुना जी की उत्सव डोली को शनि देव की अगुवाई में खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने गंगोत्री धाम में भी पूजा-अर्चना कर मां गंगा जी का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की आज मां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भगवान बदरी विशाल, बाबा केदार, मां यमुनोत्री एवं गंगोत्री की कृपा सभी पर बनी रहे। चार धाम यात्रा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई है।

सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। राज्य में श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसपी अपर्ण यदुवंशी, जिलाध्यक्ष बीजेपी सतेंद्र सिंह राणा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating