गदरपुर:-  CCTV में 2 हजार रूपये घूस लेते कैद गदरपुर नगरपालिका का क्लर्क शिव प्रसाद गुप्ता को मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज मुअत्तल कर SDM ऑफिस से सम्बद्ध कर दिया गया। बाजपुर के रहने वाले भूपेन्द्र सिंह पन्नू से ऋण कराने की एवज में 2000 रूपये की घूस शिव प्रकाश ने ली थी, ये मामला CCTV में कैद हो गया था।

इसकी जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री धामी न सिर्फ बेहद खफा हुए बल्कि उन्होंने तत्काल सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी, इसके बाद नगर पालिका के अध्यक्ष गुलाम गौस ने आज शिव प्रकाश को निलंबित कर दिया, उन्होंने घूसखोरी को बेहद गंभीर करार देते हुए भविष्य में बड़ा दंड देने की सम्भावना से इनकार भी नहीं किया, लिपिक के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठा दी गई है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed