प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री धामी ने दी हिंदू नव संवत्सर एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं - Uttarakhand Samachar

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हिंदू नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है।

“आप सभी प्रदेशवासियों को हिंदू नव संवत्सर (विक्रम संवत् २०८०) की हार्दिक शुभकामनाएं। यह हिंदू नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व सम्पन्नता का संचार करे।”

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारंभ में संकल्प लेने का विधान रहता है शक्ति के अनुष्ठान का यहां पर रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्य के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो इसका हमें संकल्प लेना होगा, यहां नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख समृद्धि प्रदान करने वाला हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है नवरात्र समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *