CBSE के छात्र छात्राओं के लिए जरूरी खबर, बोर्ड इस सत्र में अपने पाठ्यक्रम में कर सकता है कटौती
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई, CBSE) शैक्षणिक सत्र 2023-24 से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। रिपोर्टस की माने तो बोर्ड इस सत्र में अपने पाठ्यक्रम में कटौती कर सकता है। बताया जा रहा हैकि एनसीईआरटी और सीबीएसई बोर्ड के विशेषज्ञों की एक कमेटी ने नौवीं से 12वीं के छात्रों के पाठ्यक्रम में कटौती का खाका तैयार किया है। बोर्ड घटे हुए पाठ्यक्रम की जानकारी इस सप्ताह जारी कर सकता है।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) से पढ़ाई करवाने वाले 22 राज्यों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नौवीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में विभिन्न विषयों से कई महत्वपूर्ण टॉपिक्स घटाए जा सकते हैं। इसमें इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और हिंदी सहित कई अन्य विषय रहेंगे, जिनमें कई महत्वपूर्ण पाठ व पाठ के अंदर के टापिक्स हटाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड का ये फैसला 50 लाख से अधिक छात्रों के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस घटे हुए पाठ्यक्रम का उन्हें फायदा मिलेगा और उन्हें वर्ष भर पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
गौरतलब है कि बीते वर्ष भी बोर्ड ने कई महत्वपूर्ण पाठ घटाए थे। इसमें 11वीं और 12वीं के राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीत युद्ध के युग, अफ्रीकी-एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्यों के उदय, मुगल दरबारों का इतिहास और औद्योगिक क्रांति के अध्याय शामिल थे। वहीं, 10वीं के सामाजिक विज्ञान के पाठ्यक्रम से खाद्य सुरक्षा पर एक अध्याय से कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव व अन्य विषयों को हटा दिया गया था।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating