आगामी 28 से 30 मार्च के मध्य रामनगर में होने वाली G-20 की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। वहीं रामनगर में होने वाली जी-20 मीटिंग को लेकर सरकार ने कमर कस ली है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी-20 मीटिंग के सफल आयोजन के लिए अफसरों को पहले भी निर्देश दिए हैं आज दोपहर मीटिंग में अफसरों संघ समीक्षा लेते हुए अभी तक किए जा चुके कामों का मुख्यमंत्री ने फीडबैक लिया। देहरादून आते हुए पंतनगर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों से G-20 मीटिंग के लिए आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो ऐसी व्यवस्था किए जाने को कहा, साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति को देश दुनिया में पहचान मिले इसके लिए स्वागत परंपरागत उत्तराखंड शैली में की जाने को कहा। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी निकले प्रात: काल भ्रमण पर , स्थानीय जनता से किया संवाद कोड वी पे योजना के तहत मिले राज्य को 22 विशेषज्ञ डॉक्टर