उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ी इलाकों में बारिश तो मैदान में ठंडी हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। आज भी प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून के साथ ही उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की आशंका है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड में 22 से 30 मार्च तक चलेगा नारी शक्ति उत्सव मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, मिल सकती है आबकारी नीति को मंजूरी