सुप्रसिद्ध चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने वाला है। चारधाम यात्रा के लिए अब तक दो लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ के लिए 1.12 लाख और बदरीनाथ के लिए 92 हजार तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि 21 फरवरी को चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू किया गया था। 13 दिनों के भीतर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए दो लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि औपचारिक रूप से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद ही दोनों धाम के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विजेता एवं उप विजेता टीमों को किया पुरस्कृत मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिकी को सशक्त बनाने के लिए कृषि, उद्योग आदि समूह के प्रतिनिधियों से किया संवाद