बनबसा के ग्राम भजनपुर में आयोजित प्रथम स्व.सूबेदार मोहन चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया व विजेता मजगांव की टीम को 21 हजार तथा उप विजेता उचोलिगोठ की टीम को 11 हजार रुपये की धनराशि के चैक प्रदान किए। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान हमें अनुशासन सिखाने के साथ ही जीवन में हमें आगे बढ़ना सिखाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान की l इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है l इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा थाना बनबसा के नए भवन का निर्माण करने, बनबसा के वार्ड 4 में पार्क का निर्माण किए जाने, बनबसा में शहीद स्मारक का निर्माण किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी,पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, मनोज कालाकोटी, शंकर लाल वर्मा, संजीव विश्वकर्मा, रवि राज, गोविंद सामंत, मोनू ठाकुर,सावन चंद, उमेश भट्ट, जनक चंद के अलावा सैकड़ों खेल प्रेमी मोजूद रहे। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में किया प्रतिभाग , दी होली की शुभकामनाएं 13 दिनों में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए हुए 2 लाख पंजीकरण