राज्य के पर्वतीय जनपदों के लोगों को शीघ्र ही मिलेंगी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं

Read Time:2 Minute, 3 Second

राज्य के पर्वतीय जनपदों के लोगों को शीघ्र ही स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सेवाएं मिलेंगी। ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल के प्रथम चरण में 47 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इंटरव्यू दिए। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार ने ‘यू कोट, वी पे’ के माध्यम से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के हुए साक्षात्कार के बाद कहा कि जल्द ही पर्वतीय स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।

डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, दवाइयां, आधुनिक चिकित्सा उपकरण की सुविधाएँ हैं लेकिन कुछ स्थानों पर स्पेशलिस्ट डाक्टरों के रिक्त पदों के कारण आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नही मिल पा रहा था। शीघ्र ही इन रिक्त पदों पर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति हो जाएगी, जिससे आम जन को गुणवत्ता पूर्ण उच्च स्वास्थ्य सुविधा अपने नजदीकी चिकित्सालय में मिल सकेगी ।
स्वास्थ्य सचिव ने बताया की प्रथम चरण में 47 स्पेशलिस्ट डॉक्टर (पैथोलॉजिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक, सर्जन, पीडियाट्रिशन, ऑर्थोपेडिक, आदि ) ने इंटरव्यू दिए हैं। शीघ्र ही ‘यू कोट, वी पे’ मॉडल का दूसरा चरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया चयनित डॉक्टरों की सूची तैयार कर जल्द नियुक्ति दी जाएगी जिससे की आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *